1 जनवरी यानी नए साल का पहला दिन। जानिए इस पूरा महीने का राशिफल। पंडित विशाल दयानंद शास्त्री बता रहे हैं कि क्या कहते हैं आपके सितारे…कहां आपको रहना है सावधान और कहां सितारे आपकी किस्मत बुलंंद करेंगे..।
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल):मेष राशि वालों के लिए कुछ शुरुआती परेशानी लेकर आएगा, किन्तु जल्दी ही हालात सामान्य हो जाएंगे। हानि एवं लाभ बना रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्य और व्यवसाय में बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। कर्ज लेने के हालात बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शीत प्रकृति के रोग, बदन दर्द, कमर दर्द परेशान करेगा। निरन्तर विष्णु भगवान की आराधना करें। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): वृषभ राशि वालों के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवीन कार्य या व्यवसाय स्थापित होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आएगी। भूमि-भवन की प्राप्ति के योग हैं। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा मिलेगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। माह के अंत में आय के नए स्रोत विकसित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर विकार, सर्दी जुखाम रहेगा। गणेश जी की आराधना करें एवम ऊं गं गणपतये नम: का नित्य जप करें। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ्य दें।
GEMINI (21 मई – 20 जून): मिथुन राशि वालों के लिए नवीन कार्य व्यवसाय की योजनाएं बनेंगी। मांगलिक कार्यों में व्यय होगा। निकट सम्बन्धियों से विवाद के हालात आएंगे। उत्तरार्द्ध में कार्य व्यवसाय में परेशानियां आएंगी। वाहन प्राप्ति का योग। विदेश यात्रा संभव। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। इस माह बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। मित्रवर्ग के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। माह के अंत में लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। संतुलन व संयम बनाए रखें। किसी व्यवस्था से असहमत हो सकते हैं। कर्ज, स्वास्थ्य अथवा विरोधियों की चिन्ता प्रभावित कर सकती है। विष्णु भगवान की अाराधना करें एवं ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें। विष्णु भगवान के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कर्क राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार व मित्रजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित होंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस माह भाग्योदयकारी घटनाएं आएंगी। स्थान परिवर्तन सम्भव। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। उदर विकार या पाचन संस्थान सम्बन्धी विकारों से आपको सावधान रहना चाहिए । मेहनत व संघर्ष का सितारा बुलंद रहेगा । भगवान गणेश की आराधना करें एवं ऊं गं गणपतये नम: का नित्य जप करें। इसके साथ सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): सिंह राशि वालों के लिए धन का आवागमन अच्छा रहेगा यानी धन की स्थिरता रहेगी। भूमि भवन संबंधी कोई विवाद उत्पन्न होगा। कई बार टकराव की स्थितियां आएंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। आपकी योजना, प्रतिबद्धता आपको सफलता दिलाएगी। उत्तरार्द्ध में जैसे भाग्य आपका इंतजार कर रहा होगा। वायु विकार एवं त्वचा रोग के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मासांत में हताशा की भावना से गुजरेंगे। व्यवहार में सुधार करें ।अध्ययन, मनन व बौद्धिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। लेन-देन और वाद-विवाद के कारण तनाव ना होने दें। सूर्य की अराधना करें एवम ऊं घृणि: सूर्याय नम: का नित्य जप करें। अधिक परेशानी की स्थिति में कुमकुम/सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ्य दें।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): कन्या राशि वालों के इस माह नवीन योजनाएं बनेंगी एवम सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी होंगी। भूमि-भवन का लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। किन्ही कारणवश जमा पूंजी व्यय करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थितियां अनुकूल न होने से क्लेश होगा। उत्तरार्द्ध में हालातों में आंशिक सुधार दिखेगा। अत्यधिक परिश्रम उपरांत भी मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। शत्रु पक्ष से हानि संभव, परिवार व जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। शिरशूल एवं शारीरिक पीड़ा, पिण्डलियों में दर्द से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। स्वयं पर काबू रखना चाहिए। भाग्यवृद्धि के उपाय होंगे । शिवजी की अाराधना करें। ऊं नम: शिवाय का नित्य जप करें। अधिक कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाना शुभ रहेगा।