ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह
बिल्सी (बदायूं)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और ब्राह्मण सभा के समस्त घटक दलों ने बिल्सी के शिव शक्ति भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में जिले के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं में से पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी डीके भारद्वाज और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक आर के शर्मा उपस्थित रहे। तीनों ही दिग्गज नेताओं का कहना था कि ब्राह्मण समाज समय आने पर एकजुट हो जाता है। ब्राह्मण समाज जब एकजुट होता है तो उसके परिणाम भी आते हैं। ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि समग्र चेतना के लिए हिंदू धर्म को नई दिशा देने के लिए ब्राह्मण की चेतना बहुत आवश्यक है। ब्राह्मण नेताओं ने कहा- बदलाव के इस दौर में ब्राह्मण अपने चरणों की ओर नहीं देख रहे सिर यानी स्वाभिमान, अभिमान और आत्माभिमान से ग्रसित हैं और यही अभिमान उन्हें एकजुट नहीं होने दे रहा है। उसके परिणाम उनके परिवार के विकास में आड़े आ रहे हैं। शिक्षा ब्राह्मण समाज का मूल उद्देश्य था और रहेगा। इसी के सहारे ब्राह्मण ने अपना समाज हीनहीं दूसरे समाज को भी आगे बढ़ाया है। इसलिए एक बार फिर ब्राह्मणों को शिक्षा क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद करना होगा। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तर के पदाधिकारी शैलेंद्र शर्मा और ब्राह्मण नेता राहुल शर्मा ने भी ब्रह्म समाज की एकजुटता के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पंडित राधाकृष्ण तिवारी, राहुल चौबे, सत्यदेव शर्मा, मंगली राम शर्मा, डॉ विजय उपाध्याय, संजीव तिवारी, अनिल शर्मा, अनिल उपाध्याय, नेत्रपाल शंखधार, तापस भारद्वाज, मोहित शंखधार, राहुल मिश्रा आज ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों ने होली मिलन समारोह में उपस्थिति के साथ आस्था व्यक्त की।